कर्नाटक के मंत्रियों को एक-दो दिन में विभाग बांट दिए जाएंगे: येदियुरप्पा

Wednesday, Aug 21, 2019 - 06:21 PM (IST)

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि नव-नियुक्त मंत्रियों को एक-दो दिन में विभाग बांट दिए जाएंगे। येदियुरप्पा ने मंत्रियों को विभाग बांटे जाने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, यहा काम कल या परसों पूरा कर दिया जाएगा।



मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन सप्ताह से भी अधिक समय बाद मंगलवार को येदियुरप्पा ने 17 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कर मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इनमें से 16 मंत्री भाजपा के हैं और एक मंत्री निर्दलीय है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।

Anil dev

Advertising