कर्नाटकः भाजपा ने बुलाई पार्टी विधायकों की बैठक, कैबिनेट गठन को लेकर हो सकती है चर्चा

Saturday, Aug 17, 2019 - 09:05 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 20 अगस्त को विधानसभा में होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कैबिनेट गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। इससे पहले येदियुरप्पा ने दिल्ली में गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

पिछले महीने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद कर्नाटक में अभी तक कैबिनेट का गठन नहीं हो सका है। इसको लेकर कांग्रेस ने बीएस येदियुरप्पा से इस्तीफा मांगा है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने कहा कि पिछले 20 दिनों में येदियुरप्पा कैबिनेट का गठन नहीं कर पाए है। इसलिए येदियुरप्पा को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि कर्नाटक में करीब दो हफ्ते के सियासी नाटक के बाद 23 जुलाई को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया और 26 जुलाई को येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।   

Yaspal

Advertising