कर्नाटक : भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर से हुई छेड़छाड़, कांग्रेस बोली- दर्ज कराएंगे FIR

Thursday, Oct 06, 2022 - 08:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में चल रही है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को इस यात्रा में शामिल हुई है। इस बीच कांग्रेस के पोस्टरों के साथ छेड़छाड़ का एक और मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर की तस्वीर लगी हुई है। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने पर कांग्रेस भी हरकत में आ गई है औऱ उन्होंने इसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस नेता मोहम्मद नलपद की तरफ से कहा गया है कि ये शरारती तत्वों की हरकत है। हमारे द्वारा ये पोस्टर नहीं लगवाया गया है। हम इसके खिलाफ मांड्या जिले में शिकायत दर्ज कराएंगे। बता दें कि 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थी। यात्रा के राज्य में पहुंचने से पहले ही स्वागत में लगाए गए करीब 40 पोस्टरों को फाड़ने की घटना भी सामने आई थी। इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाए थे. कांग्रेस के फटे हुए पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

Parveen Kumar

Advertising