अल्लाह बहरा है क्या जो आप माइक पर चिल्लाते हो...अजान पर भाजपा नेता का विवादित बयान

Monday, Mar 13, 2023 - 02:36 PM (IST)

कर्नाटक: कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने मुस्लिमानों की अजान को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। जिस पर राजनीति सियासी गरमा सकती है।  उन्होंने कहा कि क्या अल्लाह बहरा है जो आप माइक पर चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि अजान की आवाज से मेरा सिरदर्द होता है।

दरअसल, मंगलुरु में बीजेपी विधायक ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं अजान मेरे लिए सिरदर्द होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। यह आज नहीं तो कल आ ही जाएगा और यह खत्म हो जाएगा।

 उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा लेकिन मुझे पूछना चाहिए कि क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकता है जब आप माइक पर चिल्लाते हैं? बीजेपी विधायक ने कहा कि हिंदू भी मंदिरों में भजन और प्रार्थना करते हैं। हम उनसे ज्यादा धार्मिक हैं और यह भारत माता हैं जो धर्मों की रक्षा करती हैं, लेकिन अगर आप कहेंगे कि अल्लाह केवल तभी सुनता है जब आप माइक का इस्तेमाल करते हैं तो मैं ये जरूर पूछूंगा कि क्या वह बहरा है?

 

Anu Malhotra

Advertising