मुस्लिम नेता वारिस पठान की खुली चुनौती, कहा- ’15 करोड़ हैं… लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं (VIDEO)
Thursday, Feb 20, 2020 - 04:21 PM (IST)
नई दिल्ली: कर्नाटक के गुलबर्गा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान विवादित बयान देते हुए कहा कि 100 करोड़ (हिंदुओं) पर 15 करोड़ (मुसलमान) भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा।
HATE SPEECH by MIM MLA @warispathan. Another attempt by MIM party after Akbaruddin Owaisi 15 min challenge to destroy Hindus. Waris Pathan warning India we are 15 crore but understand we are more than 100 Crore and imagine what we can do with 100 Crore. pic.twitter.com/xCcjBdYLc2
— Telangana Mata (@TelanganaMaata) February 20, 2020
वारिस पठान इस बयान का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुना जा सकता है कि उनकी (मुसलमानों की) संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी है। अगर ये 15 करोड़ साथ में आ गए, तो सोच लो उन 100 करोड़ का क्या होगा?
इसके साथ ही उन्होंने पठान ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को उकसाते हुए उन्होंने कहा, हिंदुओं को हिलाना है न, मोदी-अमित शाह की तख्त को गिराना है न? तो आवाज ऐसी बनानी है कि यहां से निकले और सीधे दिल्ली के अंदर गिरे। उन्होंने यह भी कहा, हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। वारिस पठान के इस बयान के बाद राजनीति गरम हो गई है।