कर्नाटक: भाषण में ट्रांसलेटर से हुई गलती पर अमित शाह की सफाई

Friday, Mar 30, 2018 - 01:55 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पुराने मैसूरू क्षेत्र का दौरे पर हैं। उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी द्वारा भाषण ट्रांसलेट में किए ब्लंडर पर सफाई दी। शाह ने कहा कि मैं गलती कर सकता हूं लेकिन कर्नाटक की जनता नहीं करेगी। दरअसल गुरुवार को शाह ने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते, आप मोदी जी पर विश्वास करके येदुरप्पा को वोट दीजिए। हम कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाकर दिखाएंगे।" शाह के हिंदी में दिए इस भाषण को जोशी ने कन्नड़ भाषा में ट्रांसलेट किया तो उन्होंने इसका पूरा मतलब ही बदल दिया।

जोशी ने ट्रांसलेट किया,  "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे, वो देश को बर्बाद कर देंगे, आप उन्हें वोट दीजिए।" उल्लेखनीय है कि शाह 30 और 31 मार्च को मैसुरू, चामराजनगर, मांड्या और रामानागर जिलों का दौरा करेंगे। इन चार जिलों में कुल 26 विधानसभा सीटें आती हैं। भाजपा 2013 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य जदएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और वरिष्ठ मंत्री डी.के. शिवकुमार का इस क्षेत्र में काफी असर माना जाता है।

Seema Sharma

Advertising