कर्नाटक विधानसभा चुनाव: लोगों में डर पैदा करने वाला वीडियो वायरल

Friday, May 04, 2018 - 07:11 PM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ दिनों का समय बाकी बचा है ऐसे में सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को एक पार्टी विशेष के प्रति डर पैदा करते हुए समझदारी से वोट करने की अपील की गई है। हालांकि वीडियो में किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं बताया गया है। वीडियो के अंत में कर्नाटक के लोगों से समझदारी, जिम्मेदारी, उदारवादी और प्रगतिशील सोच के साथ वोट करने की अपील की गई है।

वीडियो  'यंग इंडिया इनिशिएटिव' (Young India Initiatives) नाम के एक ग्रुप के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस वीडियो को ट्वीट किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कुछ लोग पश्चिमी सभ्यता का खाना खाने, कपड़ा पहनने और किसी भी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ बोलने से रोकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपस में प्यार कर रहे एक मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की पिटाई करते भी दिखाया गया है।

 

 

कांग्रेस ने विडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, 'कर्नाटक में बीजेपी अगर जीत जाती है तो यहां के लोगों के साथ ऐसा ही करेगी। वोट, अपने अधिकारों की रक्षा करने का सशक्त माध्यम है। जिम्मेदारी और बुद्धिमत्ता से वोट डालिए।' 

Punjab Kesari

Advertising