पुणे पुलिस की क्रिएटिविटी की फैन हुई करीना कपूर खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया VIDEO

Monday, Jan 17, 2022 - 12:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भी पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोरोना जागरूकता अभियान से काफी इंप्रेस्ड हुई है। देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने की अपील कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए covid-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर एक वीडियो शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस वीडियो में पुणे पुलिस का एक अधिकारी राज कपूर का फेमस सॉन्ग गाकर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर रहा हैं। करीना ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के प्रसिद्ध गाने ऐ भाई जारा देख के चलो के बोल बदल कर ऐ भाई मास्क पहनकर चलो गाता दिख रहा है, और लोगों से कोरोना गाइडलाइन अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह कर रहा हैं। इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर शेयर कर करीना ने पुणे पुलिस की सराहना करते हुए लिखा, शानदार वीडियो।

Seema Sharma

Advertising