क्या करण औजला का बाहर चल रहा था अफेयर? विवादों के बीच पत्नी पलक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2026 - 06:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और 'तौबा-तौबा' गाने से चर्चा में आए करण औजला एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। अमेरिका की सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ms Gori ने करण औजला पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वह करण के साथ निजी रिश्ते में थीं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि करण पहले से शादीशुदा हैं।

Ms Gori का कहना है कि जब उन्हें करण की शादी के बारे में पता चला और उन्होंने इस पर सवाल उठाए, तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगर की टीम ने दबाव बनाकर इस मामले को सामने आने से रोकने की कोशिश की।

इन आरोपों पर करण औजला की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विवाद के बीच उनकी पत्नी पलक औजला की सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है। पलक ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पलक कुछ कहते हुए नजर आ रही हैं और करण उन्हें ध्यान से सुनते दिख रहे हैं। पलक ने पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन फैंस इसे चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं और इसे एक तरह का अप्रत्यक्ष जवाब मान रहे हैं।

PunjabKesari

करण औजला और पलक औजला का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों करीब दस साल तक रिलेशनशिप में रहे और लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद साल 2023 में शादी की। अब जब करण के निजी जीवन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो पलक की यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। पलक औजला पेशे से एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह 'PKR Studio – Makeup by Palak' नाम से अपना स्टूडियो चलाती हैं और कनाडा में रहती हैं। फैंस उन्हें न सिर्फ करण की पत्नी के रूप में, बल्कि उनके प्रोफेशनल काम और स्टाइल के लिए भी पसंद करते हैं।

विवाद को और हवा तब मिली जब Ms Gori ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें दावा किया गया कि करण औजला की टीम कुछ इन्फ्लुएंसर्स को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रही है, ताकि इस मामले पर कोई जानकारी सार्वजनिक न हो। Ms Gori ने साफ कहा कि वह चुप नहीं रहेंगी और महिलाओं को डराने या दबाने की कोशिश बंद होनी चाहिए।

PunjabKesari

Ms Gori अमेरिका में रहने वाली सिंगर और इन्फ्लुएंसर हैं। वह इंस्टाग्राम पर @msgorimusic नाम से एक्टिव हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर करण औजला की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। जब तक सिंगर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक यह विवाद सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News