कराची की दुल्हन ने भारत वीजा के लिए सुषमा से मांगी मदद

Tuesday, Jul 04, 2017 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्ली: कराची की रहने वाली 25 साल की सादिया ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दुल्हन बनने के लिए मदद मांगी है। सादिया को लखनऊ में रहने वाले सैयद से प्यार हो गया और 1 अगस्त को दोनों की शादी है लेकिन सादिया को भारत से वीजा नहीं मिला है जिसको लेकर उसने सुषमा स्वराज से गुहार लगाई। वह लड़की और उसका परिवार 1 साल से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के चक्कर लगा रहे हैं। सादिया ने बताया कि 2 बार उसकी वीजा के लिए अर्जी बिना कारण बताए खारिज कर दी गई। उसका मानना है कि दोनों मुल्कों के बीच खराब रिश्तों के कारण शायद बार-बार उनका वीजा रिजेक्ट हो रहा है।

ट्विटर पर लगाई गुहार
इन सबसे परेशान होकर सादिया ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज से गुहार लगाते हुए कहा कि इस बेटी की मदद करिए, आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हैं। सादिया की गुहार पर अभी तक विदेश मंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दोनों की शादी 2012 में उस वक्त तय हुई थी जब सादिया परिवार के साथ लखनऊ आई थीं। पिछले 5 सालों में दोनों परिवारों के बीच सिर्फ फोन पर ही बातचीत हुई है।

Advertising