दहेज की हवस! चिल्लाती रही बहू लेकिन नहीं रुका हैवान ससुर, कपड़े फाड़े, बाल पकड़कर घसीटा और प्राइवेट पार्ट पर...
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:16 PM (IST)
Kanpur Chakeri Dowry Violence : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के आनंद नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू को दहेज की खातिर न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसे सड़क तक घसीटा और उसके निजी अंगों पर हमला कर इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दहेज की हवस और दरिंदगी की इंतिहा
पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 2020 में हिमांशु दुबे (IT मैनेजर) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रेलवे से रिटायर्ड ससुर, सास और जेठ-जेठानी उसे 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को जब महिला अपने भाई-भाभी के साथ मायके से ससुराल पहुंची तो ससुर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि ससुर ने आव देखा न ताव और बहू पर हमला कर दिया। महिला को घर के अंदर से बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा गया। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसके नाजुक अंगों पर भी चोट पहुंचाई गई।
यह भी पढ़ें: IIM कलकत्ता की स्टूडेंट ने मात्र 2 साल में चुकाया 30 लाख का लोन, Video Viral कर बताया '4-पॉइंट मास्टरप्लान'
सोशल मीडिया पर लगाई जान की गुहार
पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसे घर में कैद कर लिया गया था और उसकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। उसने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसे कोई इलाज तक नहीं दिया गया। शुरुआती तौर पर पुलिस की सुस्ती के बाद जब महिला ने वीडियो वायरल किया तब जाकर मामला सुर्खियों में आया।
"Women brutally attacked for dowry." 💔
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 11, 2026
"Father in law also beat her private part." 😡
Sushil Dubey brutally beat daughter-in-law and abused her in UP's Kanpur.
Her clothes were also torn, and she cried for mercy but he showed no remorse. Terrible. pic.twitter.com/TcJFxdJwGd
पति का पलटवार: पत्नी ने दी थी सुसाइड की धमकी
वहीं मामले के दूसरे पक्ष में पति हिमांशु दुबे का कहना है कि विवाद पुराना है। पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने कई बार खुदकुशी करने और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी जिसके कारण उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे रखी है। उनके अनुसार घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे और विवाद की शुरुआत पत्नी की ओर से की गई थी।
यह भी पढ़ें: Haiti Stampede: मातम में बदला जश्न! हैती के ऐतिहासिक किले में मची भारी भगदड़, 30 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस की कार्रवाई
चकेरी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
