Kanpur Encounter: जानिये Vikas Dubey की पूरी कहानी, आम आदमी से गैंगस्टर

Saturday, Jul 04, 2020 - 01:58 PM (IST)

नई दिल्ली: कानपुर में विकास दुबे को गिरफ़्तार करने गई पुलिस टीम पर हुए ज़बर्दस्त हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए और सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस कानपूर देहात के शिवली थाने में पडऩे वाले बिकरू गांव में दबिश डालने गई थी 7 बिकरू में हिस्ट्री शीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) रहता है ये विकास दुबे वही अपराधी है जिसने दो हजार एक में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने शिवली में घुसकर ह्त्या की थी 7 विकास दुबे पर न सिर्फ अपराधों के संगीन आरोप हैं बल्कि साठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे भी शामिल हैं। आइये जानते हैं विकास दुबे कैसे बना इतना बड़ा अपराधी।


 


 

Anil dev

Advertising