जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार को सीपीआई का राष्ट्रीय परिषद में मिली जगह

Sunday, Apr 29, 2018 - 07:34 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने एस. सुधाकर रेड्डी को तीसरी बार को महाचसिव चुना है। कन्हैया कुमार को राष्ट्रीय परिषद में जगद दी गई है। कन्हैया जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। उनका नाता विवादों से रहा है।

पार्टी के 23वें अधिवेशन में रेड्डी के सर्वसम्मति चुनाव से पहले 125 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद का भी चुनाव किया गया। दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके रेड्डी पहली बार 2012 में पहली बार भाकपा के महाचसिव बने थे।

सुधाकर रेड्डी को बिना किसी विरोध के एक बार फिर चुना गया। वहीं सीपीआई की शीर्ष निर्णय लेने वाली इकाई में केरल से 15 सदस्यों के चयन में सीनियर नेता सी. दिवाकरन का नाम सूची में शामिल नहीं किए जाने से कुछ विरोध देखा गया।

सीपीआई की राज्य इकाई, पार्टी सचिव कनम राजेंद्रन और वरिष्ठ नेता के.ई. इस्माइल के गुटों के बीच बंटी हुई है। राष्टीय परिषद में रविवार को छह नए सदस्यों को शामिल किया गया। यह सभी सदस्य राजेंद्रन के प्रति निष्ठा रखने वाले माने जाने जाते हैं। 
 

Yaspal

Advertising