स्वामी का तंज- क्या नाच-गाना कर राजनीति करेंगे कमल हासन

Saturday, Sep 16, 2017 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्ली: अभिनेता कमल हासन  के राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा के बाद एक बार फिर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उन पर निशाना साधा। स्वामी ने कहा कि कमल हासन जैसे लोगों को इकॉनमिक्स की एबीसी का तो पता नहीं तो क्या वह नाच-गाना कर राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि सिनेमा वाले को लोग छापते रहते हैं और उनकी पब्लिसिटी करते रहते हैं। वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत में सैकड़ों पार्टी रजिस्टर्ड है हर किसी को पार्टी बनाने और राजनीति में आने का अधिकार है, ये उनका निर्णय है।

शुक्रवार को हासन ने कहा कि मैं राजनीतिक पार्टी बनाने के बारे में विचार कर रहा हूं। तमिलनाडु की राजनीति बदल सकती है। प्रदेश बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि मैं परेशानियों से तुरंत निजात दिलाने का वादा तो नहीं कर सकता लेकिन बदलाव का वादा कर सकता हूं। खुद पर मौकापरस्त होने का लग रहे आरोप पर हासन ने कहा कि यह मेरे सक्रिय राजनीति में आने का सही समय है। अभी जितना गलत हो सकता था, हो रहा है हमें बेहतर सरकार की जरूरत है।

Advertising