नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाली कमाक्षी अंदोत्रा को किया गया सम्मानित

Thursday, Feb 24, 2022 - 09:42 PM (IST)

कठुआ  : नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाली महिला डिग्री कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई की वालंटियर कमाक्षी अंदोत्रा को सम्मान दिया गया।

 

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम एस पठानिया एवं प्रोग्राम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंदोत्रा को सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि कमाक्षी ने वहां सांस्कृति, ड्रिल दल सहित अन्य कई गतिविधियों में भाग लिया है जोकि गर्व की बात है। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया था।

 

वहीं, कमाक्षी ने कॉलेज के सभी एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के साथ नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्राप्त अपने विस्तृत अनुभव साझा किए। वहीं, कॉलेज प्रबंधकों ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस तरह के अवसर हों और विद्यार्थियों, वालंटियरों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने का मौका मिल सके।
 

Monika Jamwal

Advertising