भाजपा के कालिदास बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे बुलाया विधानसभा सत्र

Tuesday, Nov 26, 2019 - 06:31 PM (IST)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद अब नई सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। राज्यपाल ने सुबह 8 बजे विधानसभा का सत्र बुलाया है। कल महाराष्ट्र में विधानसभा का विशेष सत्र चलेगा। जानकारी के मुताबिक, आज शाम को ही शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक होगी। तीनों दल के नेता कल ही शपथ ग्रहण का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
 


कालिदास कोलंबकर बने प्रोटेम स्पीकर
 
 भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालिदास कोलंबकर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बन गए हैं। उन्होंने राजभवन जाकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने कहा है कि 27 नवंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। उसी दिन सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर कल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। आज शाम कालिदास कोलंबकर ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली है। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। साथ ही राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है।

shukdev

Advertising