Delhi Budget 2023: 29 नए फ्लाईओवर और 1600 नई इलेक्ट्रिक बसें', दिल्ली बजट में बड़े ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2023 - 12:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह नौंवा बजट है, इससे पहले के सभी 8 बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे लेकिन दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित घोटाले के आरोप में सीबीआई और ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

 

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्री बनाया गया है। बजट पेश करते हुए कैलाश गहलोत ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 8 साल में 29 नए फ्लाईओवर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बारापुला फ्लाइओवर का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। 

 

दिल्ली बजट की highlights

  • वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए 
  •  वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश 
  • दिल्ली सरकार ने सेवाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी' (घरों में आपूर्ति) के जरिए भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाशत न करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की
  • शहर में 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, 2023 के अंत 1600 ई-बसें लाईं जाएंगी
  • शहर से कचरे के तीन पहाड़ हटाने में दिल्ली नगर निगम की हरसंभव मदद की जाएगी 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News