जम्मू कश्मीर के संविधान समिति के अंतिम सदस्य कृष्ण देव सेठी का निधन

Thursday, Jan 28, 2021 - 05:07 PM (IST)


जम्मू: कृष्ण देव सेठी का जम्मू में आज निधन हो गया। सेठी 93 वर्ष के थे। जम्मू कश्मीर का संविधान निर्माण करने में उनकी अहम भूमिका थी। वह उस समिति के आखिरी जीवित सदस्य थे जिसने जेएंडके के संविधान की रचना की थी।

सेठी के निधन पर पूर्व सीएम महबूबा और उमर ने दुख प्रकट किया है। के डी सेठी के नाम से प्रसिद्ध यह महानुभव कश्मीर समस्या के हल के पक्षधर थे। महबूबा ने अपने दुख भरे सन्देश में लिखा है कि,मैं जम्मू आकर आपसे मिलना चाहती थी पर अफसोस कि यह दुख भरी खबर सुनने को मिली। आपने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मैं उसे हमेशा उसे रखुंगी। आपको बता दें कि धारा 370 हटने से पूर्व जम्मू कश्मीर का अपना अलग संविधान था। 
 

 

Monika Jamwal

Advertising