आज SC से रिटायर होंगे जस्टिस चेलामेश्वर, न्यायाधीश जोसेफ की प्रमोशन लटकी

Friday, Jun 22, 2018 - 08:33 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के.एम. जोसेफ की शीर्ष अदालत में संभावित पदोन्नति की प्रक्रिया में अब विलंब हो सकता है क्योंकि न्यायमूर्ति जे. चेलामेश्वर के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम का स्वरूप बदल जाएगा।

न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय कॉलेजियम में न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी शामिल हो जाएंगे। कॉलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, मदन बी. लोकुर और कुरियन जोसेफ शामिल हैं।

Seema Sharma

Advertising