जूनियर ‘हनी सिंह’ के रैप ने लोगों का बनाया दिवाना, वायरल हुआ Video

Sunday, Sep 29, 2019 - 02:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ट्रेनों में यात्रा करते समय हमें कई बच्चे गाना गाते मिल जाते हैं। कुछ बच्चों की आवाज इतनी सुरीली होती है कि हम उसे चाह कर भी भूला नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके रैप ने रैपर हनी सिंह को भी अपना फैन बना लिया। 

दरअसल हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक बच्चा ट्रेन में गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा ढोल की ताल पर यो यो हनी सिंह के रैप गा रहा है। यही नहीं वह बादशाह के गाने को भी अपने अंदाज में गाता सुनाई दे रहा है।

 

वीडियो में दिखा रहा है कि बच्चे के गाने को सुन यात्री बहुत खुश हो रहे हैं, उसका हौसला देखकर हर कोई हैरान रह गया। कुछ ही देर में सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा। बच्चे के अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ यजर्स ने तो उसे जूनियर हनी सिंह की उपाधी तक दे दी। 

vasudha

Advertising