11 जुलाई का वो काला इतिहास जब दहल उठी थी मुंबई की लाइफलाइन, जानें आज की तारीख की बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाएं

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 11:01 AM (IST)

Mumbai Local Train Blasts : इतिहास की डायरी में हर तारीख अपने अंदर कई बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाओं को समेटे होती है। 11 जुलाई की तारीख भी देश और दुनिया के इतिहास में एक ऐसे मोड़ के रूप में दर्ज है जिसने कई गहरे जख्म भी दिए और कई ऐतिहासिक बदलावों की बुनियाद भी रखी। आज ही के दिन जहां देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आतंकवाद का एक कभी न भूलने वाला जख्म मिला था वहीं इसी तारीख से दुनिया को बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक करने की शुरुआत भी हुई थी। 

11 जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई। मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग घायल हुए थे। आइए सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं कि 11 जुलाई की तारीख में इतिहास की कौन-कौन सी बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं:- 

यह भी पढ़ें: सीनेट उम्मीदवार की Ex-Girlfriend ने खोले बेडरूम के डर्टी सीक्रेट, कहा- मेरे मना करने पर भी बार-बार...

1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।

PunjabKesari

1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 लोगों की मौत। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, ससुर-बहू की दुखद मौत

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 'मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित किया गया। 

1989 : ग्यारह जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत। 

PunjabKesari

1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने। 

1995 : बोस्निया में 7,000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार। 

PunjabKesari

2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 

2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके। 

PunjabKesari

2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।

PunjabKesari

2019 : पाकिस्तान में ट्रेन भिड़ंत में 16 लोगों की मौत, 80 से अधिक घायल। 

PunjabKesari

2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण। 

यह भी पढ़ें: Kolkata Police पर बड़ा एक्शन: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दो डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड

2023 : माउंट एवरेस्ट के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच विदेशी यात्रियों और नेपाली पायलट की मौत। 

2023 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हमलावरों ने नौ यात्रियों की गोली मारकर हत्या की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News