आर्यन खान के लिए जूही चावला ने भरा बेल बॉण्ड, बेटे को लेने मन्नत से निकले शाहरुख खान

Friday, Oct 29, 2021 - 04:58 PM (IST)

मुंबई-  क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को कल कोर्ट ने जमानत दे दी थी जिसके बाद आज वह जेल से रिहा हो रहे हैं।   26 दिन से हवालात और जेल में बंद आर्यन खान आज मन्नत पहुंच सकते हैं। गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को उनका बेल ऑर्डर सेशन कोर्ट पहुंचा। सेशन कोर्ट से जेल प्रबंधन को आर्यन को छोड़ने का आदेश मिलेगा। इसके बाद आर्यन की रिहाई होगी।
 

वहीं जानकारी के मुताबिक,  बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने जेल पहुंचकर आर्यन के लिए बेल बॉण्ड भरा। अब अगले कुछ घंटों में आर्यन अपने घर पहुंच सकते हैं।
 

इधर, अब से कुछ देर पहले शाहरुख खान के बंगले मन्नत से 4 गाड़ियों का काफिला निकला। इनमें से एक गाड़ी में शाहरुख भी सवार थे। माना जा रहा है कि वे बेटे आर्यन को रिसीव करने आर्थर रोड जेल पहुंच सकते है। आर्यन को कड़ी शर्तों के साथ बेल मिली है
 

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट के 5 पन्ने के बेल ऑर्डर जारी किया है। इसमें लिखा है कि आर्यन को जमानत के दौरान किन शर्तों का पालन करना होगा। आर्यन को  1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। वहीं उन्हें हर शुक्रवार NCB दफ्तर में हाजिरी भी लगानी होगी। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट भी थाने में सरेंडर करने को कहा गया है। इसके साथ अब आर्यन विदेश नही जा पाएंगे। 

Anu Malhotra

Advertising