मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे जेपी नड्डा, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे सवांद

Friday, Oct 08, 2021 - 07:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अगले वर्ष की शुरुआत में होंने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार से दो दिन के मणिपुर दौरे पर जाएंगे। शुक्रवार को भाजपा में मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की ओर से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नड्डा अपने दौरे में दौरान मणिपुर के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

जेपी नड्डा मणिपुर में दौरे में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। वह इंफाल के उटलो में एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा नड्डा मणिपुर के शिक्षा, खेल, विज्ञान सहित अलग-अलग क्षेत्रों और समाज प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ चर्चा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के नेतृत्व में पहली बार अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

rajesh kumar

Advertising