गुजरात: बीजेपी ने 40 सीटों पर जमाया कब्जा, जेपी नड्डा बोले- जीत जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम

Tuesday, Oct 05, 2021 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा ) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात के स्थानीय नगर निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया है। मंगलवार को श्री नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात स्थानीय निकाय और गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। लगातार समर्थन और आशीर्वाद के लिए मैं गुजरात की जनता का धन्यवाद देता हूँ।''

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। श्री नड्डा ने कहा, ‘‘मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा की सरकार प्रदेश के सतत विकास और जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।''

उल्लेखनीय है कि गुजरात के गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और तीन अन्य नगर पालिका चुनाव में आज मतगणना के बाद आये नतीजों में भाजपा को जीत हासिल हुई। जीएमसी में भाजपा को 44 सीटों में से 40 सीटों पर जीत मिली है।

rajesh kumar

Advertising