असम चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, नड्डा ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

Tuesday, Mar 23, 2021 - 11:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने 5 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में पहले समस्याओं का जमावड़ा था। नड्डा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है। संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं।

जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि असम में सही NRC को लागू करेंगे, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को पालन करेंगे। घुसपैठियों की पहचान की जाएगी. इसके अलावा असम में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक यह घोषणापत्र असम में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश में जारी विकास यात्रा में नये आयाम जोड़ेगी। हमारे लिए यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं है बल्कि संकल्प पत्र है।‘

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम असम की सुरक्षा के लिए एक सही NRC पर काम करेंगे। हम वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों का पता लगाने के लिए अहोम सभ्यता सुरक्षित रहेंगे।असम के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को घोषणा की कि यदि पश्चिम बंगाल में उसकी सरकार बनती है तो राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, पांच साल के भीतर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार और मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाएगा।

vasudha

Advertising