अंडमान में सशस्त्र बलों के तीनों सेनाओं ने किया संयुक्त अभ्यास

Monday, May 13, 2019 - 10:15 PM (IST)

नई दिल्लीः सशस्त्र सैन्यबलों के तीनों अंगों ने देश के समक्ष मौजूद बड़ी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए अंडमान निकोबार के टेरेसा द्वीप में संयुक्त अभियान किया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अभ्यास बृहस्पतिवार को हुआ जिसका मूल लक्ष्य सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की संयुक्त अभियानगत क्षमता प्रदर्शित करना तथा तालमेल और बढ़ाना है। सूत्रों के अनुसार अभ्यास के दौरान कई जंगी अभ्यास किये गये।

 

Yaspal

Advertising