पति को जेल से छोडऩे के लिए थानेदार ने कर दी शर्मनाक मांग

Wednesday, Jun 14, 2017 - 11:09 AM (IST)

नई दिल्ली: खाकी को शर्मसार करने का एक और मामला जोधपुर में देखने को मिला जहां एक महिला से उसके पति की जमानत के बदले में रिश्वत और साथ में एक रात बिताने के आरोप में राजीव गांधी नगर के थानाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। 


जानकारी मुताबिक 3 जून को थानाधिकारी ने पंकज वैष्णव नाम के युवक को एक किलो अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया था। चारण ने आरोपी की पत्नी को थाने बुलाकर बरामद अफीम की मात्र एक किलो की जगह दो सौ ग्राम लिखने के लिए दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी। महिला ने उसे एक लाख नकद व एक लाख रुपए का चेक उसे दे दिया। इसके बाद थानाधिकारी ने आरोपी की पत्नी से मोबाइल पर चेटिंग शुरू कर दी और दोस्ती करने के लिए मजबूर किया। 


इसके बाद थानाधिकारी की हरकते बढ़ती चली गई। महिला जब एक लाख देने में असफल रही तो थानाधिकारी ने महिला से पैसों की बजाय अस्मत मांगी ली और एंजॉय करने की मांग कर बैठे। इस दौरान महिला ने होशियारी दिखाते हुए थानाधिकारी की सारी बातचीत अपने कैमरे मे रिकार्ड एसीबी के आगे पेश कर दी। इसके बाद रिश्वत की पुष्टि होने के बाद मंगलवार रात को एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


 

Advertising