ये लड़का देना चाहता है सुषमा स्वराज को किडनी!

Friday, Nov 18, 2016 - 04:52 PM (IST)

जोधपुरः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जोधपुर जिले के एकलखोरी गांव के एक किसान विषेक विश्नोई ने अपनी एक किडनी देने की पेशकश की है। विषेक और उसका परिवार खेती के काम से जुड़ा है। पर्यावरण व वन्यजीव बचाने के लिए उसे कई संस्थाओं की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। 

फेसबुक पोस्ट पर कही बात
विषेक ने बताया कि कल उसे मालूम पड़ा कि देश की विदेश मंत्री की किडनी खराब हो चुकी है। ऐसे में उन्हें किडनी की तत्काल आवश्यकता है। अपने परिजनों से इस बारे में बात कर विषेक ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से विदेश मंत्री तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है। उसका कहना है कि वह एकदम स्वस्थ है और खेतीबाड़ी से जुड़ा है। ऐसे में उसकी किडनी आसानी से सुषमा स्वराज के काम आ सकती है। 

सुषमा ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
विषेक ने बताया कि वह 34 वर्ष का है और पांच साल तक जांबिया में भी काम कर चुका है। उसके परिवार में एक भाई सेना में है। उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल ट्वीट कर अपनी किडनी खराब होने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि डाक्टरों ने किडनी बदलने काे कहा है।

Advertising