JoB Alert: सरकारी नौकरी का शानदार मौका: करेंसी नोट प्रेस में निकली 534 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 10:48 AM (IST)

Job Alert: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के तहत करेंसी नोट प्रेस नासिकने में 534 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में वैकेंसी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू भी हो चुकी है। करेंसी नोट प्रेस की कुल 534 भर्ती में जूनियर टेक्नीशियन से लेकर सुपरवाइजर और ऑफिस से जुड़ी कई पोस्ट शामिल हैं। 
 
योग्यता
10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Age Limit भी पद के हिसाब से तय की गई है।
-जूनियर टेक्नीशियन के लिए 18 से 25 साल
-असिस्टेंट पदों के लिए 18 से 28 साल 
-सुपरवाइजर या ऑफिसर लेवल के लिए 18 से 30 साल तक की उम्र 
-आरक्षित वर्गों को सभी नियमों से छूट मिलेगी।

 भर्ती के आवेदन फीस
-जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क लगभग 600 से 1000 रुपये 
-SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट 
 
बंपर सैलरी
-जूनियर टेक्नीशियन को करीब 18000 रुपये से 67000 रुपये तक।
-ऑफिस असिस्टेंट को 21000 रुपये से 77000 रुपये तक।
-सुपरवाइजर को 27000 रुपये  से 95000 रुपये तक।
-ऑफिसर लेवल की पोस्ट पर सैलरी 1 लाख रुपये तक जा सकती है।
 
कैसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com⁠ पर जाए।
-Careers सेक्शन में Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-Apply Online के जरिए फॉर्म फिल करें।
-फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
-फीस जमा करें और सबमिट करके प्रिंट लें लें।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News