JNU हिंसाः BJP नेता मुरली मनोहर जोशी का बड़ा हमला, कहा- वीसी को हटाओ

Friday, Jan 10, 2020 - 06:30 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वाइस चांसलर एम. जगदीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने जेएनयू के वाइस चांसलर को पद से हटाने की मांग की है।

बीजेपी नेता जोशी ने कहा कि सरकार ने वाइस चांसलर जगदीश कुमार से छात्रों और टीचरों से मिलकर विवाद को सुलझाने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और हठी बने रहे। उन्होंने कहा कि अब जगदीश कुमार को जेएनयू वाइस चांसलर के पद से हटा देना चाहिए।

मुलरी मनोहर जोशी का बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार लगातार छात्रों और विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। जेएनयू में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन अब तक छात्रों से सीधे संवाद के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश नहीं की गई। 

5 जनवरी को जएनयू कैंपस में कुछ नकाबपोश लोगों ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों पर हमला किया था, जिसमें कुछ छात्र गंभीर रूप से जख्मी भी हुए थे। बीजेपी नेता के ट्वीट के बाद अब सरकार पर और दबाव बढ़ गया है।

 

Yaspal

Advertising