''राष्ट्र विरोधी हैं JNU छात्र''

Friday, Mar 11, 2016 - 01:42 AM (IST)

नई दिल्ली: जेएनयू छात्रों को ‘‘अवसरवादी’’ बताते हुए भाजपा नेताओं ने आज विश्वविद्यालय के वामपंथी छात्र दलों पर ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ होने का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय में एक बहस के दौरान बिहार से पूर्व भाजपा विधायक रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि ‘‘देश में आज राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्र विरोधी बहस का एक मुद्दा बन गया है।’’  
 
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके भाजपा नेता संदीप महापात्र ने कहा कि ‘आजादी’ शब्द का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भूख और सामंतवाद के खिलाफ उनके नारे खोखले हैं।  
 
विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य डॉक्टर अमित सिंह ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण के अनुसार जेएनयू में यौन उत्पीडऩ के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गए। हम लोगों को विश्वविद्यालय की सकारात्मक आलोचना करने की जरूरत है।’’ इन नेताओं को एबीवीपी ने आमंत्रित किया था। कमल संदेश के संपादक डॉक्टर शिव शक्ति ने कहा कि इन छात्रों के कारण जेएनयू की छवि को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने जेएनयू के छात्रों को ‘‘अवसरवादी’’ बताया। 
Advertising