JMM विधायक हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, राजनीति में मची उथल-पुथल

Tuesday, Feb 13, 2018 - 02:58 PM (IST)

रांचीः झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी झामुमो(झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ कई अन्य विधायक भी दिल्ली पहुंचे। इसके कारण राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। 

जानकारी के अनुसार, गोमिया के झामुमो विधायक योगेन्द्र मेहतो की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इस सीट के रिक्त होने के कारण उपचुनाव भी करवाए जा सकते है। इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि झामुमो भाजपा के खिलाफ जाकर कांग्रेस का साथ दे सकते हैं। यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा के विरोध में जाकर झामुमो कोई बड़ी योजना तैयार कर रहें हैं। 

बता दें कि योगेन्द्र मेहतो को 31 जनवरी 2018 को कोयला चोरी मामले में दोषी करार कर 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अतिरिक्त उनकी सदस्यता को भी रद्द कर दिया गया था।

Advertising