अवैध कब्जों पर चला जम्मू नगर निगम का बुलडोजर

Monday, Dec 04, 2017 - 12:21 PM (IST)

जम्मू: अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए जम्मू नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कासिम नगर में दो दुकानों पर निगम ने बुलडोजर भी चलाया। जानकारी के अनुसार दोनों ही दुकानें निगम की अनुमति के बिना अवैध तरीके से बनाई गई थीं। अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राजेश शर्मा और सईओ राजेश गुप्ता, कामनी कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अवैध निर्माण हटाने के लिए पुलिस बल का सहयोग भी लिया गया।


वहीं अन्य कार्रवाई में त्रिकुटा नगर में लेन की जगह पर कब्जा करने के लिए लगाए गए गेट को भी तोड़ा गया। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध तौर पर निर्माध अथवा कब्जे करने से परहेज करें अन्यथा निगम उन्हें हटाने को विवश होगा।  साथ ही लोगों से निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री को सडक़ अथवा गली में डंप नहीं करने की भी अपील की गई ताकि लोगों को परेशानी न हो।
 

Advertising