जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को जल्द मिलेगी बुलेट प्रूफ जैकेटें और गाडिय़ां

Friday, Nov 10, 2017 - 06:37 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस को जल्द ही बुलेट प्रूफ जैकेटें और गाडिय़ां मिलेंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे जवान आतंकवाद ग्रस्त इलाकों में डयूटी दे रहे हैं और उनके लिए सुरक्षा उपकरण जरूरी हैं। इस वर्ष कश्मीर घाटी में हुए आतंकवादी हमलों में 26 पुलिस जवान मारे गए हैं।


डीजीपी डा एस पी वैद ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि  हाल ही में पुलिस पर हुए महलों के बाद पुलिस का आधुनिकरण करने के लिए बहुत सारी चीजें की जा रही हैं। गृह मंत्रालय ने फौरन कार्रवाई में सबसे पहले पुलिस स्टेशनों में वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बुलेट प्रूफ गाडिय़ां उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट और टोपियां भी जल्द ही मिलेंगी। उन्होंने बताया कि 150 बुलेट प्रूफ  गाडिय़ा आ गई हैं और आतंकवाद ग्रस्त इलाकों में जवानों को जैकेट और पटके भी दिये गये हैं। डा वैद ने कहा कि जम्मू कश्मीर के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस के आधुनिकरण के लिए पांच सौ करोड़ रु पये दिये थे।

 

Advertising