सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

Wednesday, Nov 10, 2021 - 07:38 AM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा हालात का जायजा लिया जिन्हें सुरक्षाबलों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक सिन्हा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए यहां बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक में हत्या की हालिया घटनाओं पर भी चर्चा हुई।


 

Monika Jamwal

Advertising