जम्मू कश्मीर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये सात कार्य बल गठित

Wednesday, Jun 10, 2020 - 04:15 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिये सात कार्य बल गठित किये हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि इन कार्य बल के गठन का उद्देश्य कोविड-19 संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने पर जोर देना है। उन्होंने बताया कि इन कार्य बल का गठन विभिन्न प्रशासनिक सचिवों की अध्यक्षता में किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इन कार्य बलों में अन्य सचिव एवं विभाग प्रमुख एवं सदस्य भी होंगे तथा ये संसाधनों के अधिकतम उपयोग एवं समयबद्ध नतीजे सुनिश्चित करने के लिये समन्वित प्रारूप के आधार पर काम करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल जी सी मुर्मू ने अपनी अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि अभियान के तहत कई योजनाएं शामिल की गई हैं, जो न सिर्फ आर्थिक संकट से उबरने में मदद करेंगी बल्कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को आत्मनिर्भर भी बनाएंगी।
 

Monika Jamwal

Advertising