जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर, सरकार देने जा रही हैं बंपर नौकरियां

Friday, Jun 17, 2022 - 07:31 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर सरकार खिलाड़ियों को प्रोतसाहित करने के लिए एक अहम फैसले पर काम करने जा रही है। प्रदेश के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि आने वाले महीनों में दो सौ के करीब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।


श्रीनगर के गोबजी बाग में शेरे कश्मीर इंडोर स्पोटर्स काम्पलेक्स के उद्घाटन पर सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने इस मौकेपर 2022-23 के माई यूथ माई प्राइड कैंपेन के स्पोटर्स केलेंडर की गतिविधियों का भी शुभारंभ किया।


श्रीनगर का यह इंडोर काॅम्पलेक्स् 2014 की बाढ़ के दौरान बर्बाद हो गया था और इसे खिलाड़ियों के लिए फिर से नया रूप दिया गया है।


सिन्हा ने हाल ही में हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के विजेताओं को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभाकौशल से वे काफी प्रभावित हुये। जम्मू कश्मीर ने मेडल जीतने की अपनी कुशलता को साबित किया है और यह गर्व की बात है।


एलजी ने कहा कि वादा है कि खिलाड़ियों को मौके दिये जाएंगे और उनकी प्रतिभा के हिसाब से उन्हें भारत या फिर विदेश में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब अगले कुछ महीनों में हम दो सौ के करीब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देंगे। सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों के लिए बेहतर और ज्यादा लाभ के मौके पैदा करना है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising