सात फेरों से पहले दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन हुई बेहोश

Saturday, Apr 29, 2017 - 11:43 PM (IST)

नई दिल्ली: सात फेरों का ख्वाब देख रही दुल्हन का सपना उस समय चकना चूर हो गया जब लालची दूल्हा शादी से पहले ही एक लाख रुपए वाली बाइक की मांग करने लगा। दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन शादी के मंडप में बेहोश हो गई। मामला मप्र के ग्वालियर का है। 



दूल्हे ने की मंहगी बाइक की डिमांड
जानकारी मुताबिक जीतेंद्र कुशवाह नाम के लड़के की शादी ग्वालियर में सपना से तय हुई थी। शादी वाले दिन लड़की वालों ने बारात का शानदार स्वागत किया। वरमाला के बाद जैसे ही फेरे की बारी आई जीतेन्द्र ने कहा कि उसे एक लाख रुपए वाली  बाइक चाहिए। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसे हीरो बाइक दी जा रही है। यह सुनते ही जीतेन्द्र नाराज हो गया और बोला, अब फेरे तभी होंगे, जब एक लाख रुपए कीमत वाली बाइक मिलेगी।  यह डिमांड सुनते ही शादी के मंडप में बैठी दुल्हन सपना बेहोश हो गई। दूल्हे जितेन्द्र सपना को अपने साथ ना ले जाने की धमकी दे दी। 




पुलिस ने कराया समझौता
इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दहेज एक्ट का डर दिखाकर दूल्हे पक्ष के लोगों पर केस दर्ज करने की चेतावनी दे डाली। ये सुनते ही लड़के वाले अपनी जिद छोड़कर दुल्हन को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। साथ ही लड़की वालों ने वर पक्ष से लिखकर लिया कि शादी के बाद ससुराल में लड़की को तंग नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वो मामला दर्ज करने के लिए तैयार है, ये सुनते ही लड़के वाले अपनी जिद छोड़कर दुल्हन को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए।

Advertising