भाजपा प्रत्याशी का विवादित बयान, जिन्ना बनते पीएम तो नहीं होते देश के दो टुकड़े
Saturday, May 11, 2019 - 08:31 PM (IST)
नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “आजादी के समय अगर नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद जिन्ना, “एक एडवोकेट, एक विद्वान व्यक्ति थे। अगर उस वक्त फैसला होता है कि हमारे प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना बनते तो इस देश के टुकड़े नहीं होते।“
#WATCH Gumansingh Damor, BJP candidate from Ratlam-Jhabua LS seat: Azadi ke samay agar Nehru zidd nahi karte, to is desh ke 2 tukde nahi hote. Mohd Jinnah, ek advocate, ek vidwan vyakti, agar us waqt decision liya hota ki hamara PM Md. Jinnah banega, to is desh ke tukde nahi hote pic.twitter.com/w9mRk9K9ju
— ANI (@ANI) May 11, 2019
गुमान सिंह डामोर झाबुआ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। वह मध्य प्रदेश के एक मात्र विधायक हैं, जिन्हें बीजेपी की ओर से टिकट मिला है।