क्यूट ही नहीं! कमाऊ भी है यह DOG, कमाता है लाखों रुपए

Friday, Aug 02, 2019 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर एक पोमेरेनियन डॉग काफी फेमस है। यह डॉग इतना क्यूट है कि इसके आम यूजर्स ही नहीं बल्कि पूरा हॉलीवुड दीवाना है। इस पोमेरेनियन डॉग का नाम है जिफपॉम (Jiffpom)...आपको जानकार हैरानी होगी कि जिफपॉम क्यूट ही नहीं बल्कि यह लाखों कमाता भी है। इस डॉग के बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💗

A post shared by jiffpom (@jiffpom) on Jun 7, 2019 at 4:10am PDT

सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इसके 90 लाख फॉलोवर्स हैं। जिफपॉम को कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं इसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो पैरों में चलने वाला सबसे तेज जानवरों में शामिल है। जिफपॉम अपने हर शूट पर करीब लाखों रुपए कमाता है। यह अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी के म्यूज़िक वीडियो में भी आ चुका है।

इसके अलावा यह A Night in Cowtown (2013), Celebs React (2016) और Jacob Sartorius: Hit or Miss (2016) में भी काम कर चुका है। वॉलमार्ट में जिफपॉम के टॉयज़ बिकते हैं। और इसे इंस्टाग्राम पर सबसे फेवरेट पेट के लिए निकलोडियन 'किड्स चॉइस अवॉर्ड' भी मिल चुका है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💗

A post shared by jiffpom (@jiffpom) on May 18, 2019 at 12:04pm PDT

Seema Sharma

Advertising