शर्मनाक तस्वीर: खाना नहीं मिला तो भूख से तड़प रही महिला खा गई जिंदा कबूतर, किसी ने नहीं दी 1 भी रोटी

Thursday, Jan 09, 2020 - 04:22 PM (IST)

रांची: भूख इंसान को कुछ भी खाने पर मजबूर कर देती है जिसकी ताजा उदाहरण झारखंड में देखने को मिली जहां एक महिला को जब दो वक्त का खाना नसीब नहीं हुआ तो उसने जिंदा कबूतर ही खा खिला। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

दरअसल ऑर्थोपेडिक विभाग के कॉरिडोर में भूख से बेहाल महिला गुजर रहे लोगों से खाना मांगती रही, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। जब उसे कुछ भी खाने को नहीं मिला तो उसने जिंदा कबूतर को चबा लिया।  करीब आधे घंटे तक लावारिस मरीज कबूतर के पंख नोचती रही। 



हालांकि वह कौन है, उसका नाम और वह कहां की रहने वाली अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसका इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो अपना नाम बताने की स्थिति में नहीं है। 


 

Anil dev

Advertising