गैंगरेप के बाद लड़की काे दी दर्दनाक माैत, फिर लाश काे पत्थराें से कुचला!

Friday, Nov 11, 2016 - 01:09 PM (IST)

नई दिल्लीः झारखंड के रांची शहर के पाखना जंगल में गुरुवार को एक महिला की लाश बुरी हालत में मिली है। लाश देखकर आशंका जताई जा रही है कि गैंगरेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई हाे। महिला की लाश इतनी खराब हालत में मिली है कि देखना मुश्किल है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के सिकिदिरी थाना इलाके के जंगल में दोपहर में चरवाहों को एक लाश पड़ी दिखाई दी। उन्होंने मामले की खबर पुलिस को दी, लेकिन अंधेरा होने के बाद पुलिस जंगल में नहीं गई। पुलिस अाज लाश उठाने जंगल जाएगी। कहा जा रहा है कि हाथियों का एक झुंड भी इसी जंगल में घूम रहा है। लाश बरामद नहीं हो सकने के कारण देर शाम तक महिला की लाश की पहचान नहीं हो सकी थी। अाशंका है कि महिला की पहचान न हो इसलिए हत्यारों ने पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के आधे कपड़े भी उतारकर फेंक दिए। 

Advertising