बहन की शादी का कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने रिम्स पहुंचा युवक

Wednesday, Dec 11, 2019 - 02:26 PM (IST)

रांची: झारखंड में इन दिनों चुनाव चल रहा है। चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह रुपए बहाए जा रहे हैं लेकिन उसी राज्य में एक युवक ऐसा है जो कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचनी चाह रहा है। युवक ने कर्ज अपनी बहन की शादी के लिए लिया था। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित बदडीहा गांव निवासी इस 32 वर्षीय युवक ने बताया कि कर्ज की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। अब उसके पास शरीर का कोई अंग बेचने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है। यही वजह है कि वह अपनी पत्नी और छोटी-सी बेटी को लेकर रविवार को घर से लगभग 200 किलोमीटर दूर रिम्स आ गया। 

कर्ज की रकम 7 लाख से बढ़कर 10 लाख हो गई
संतोष ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। छोटी बहन की शादी करनी थी। इसके लिए वर्ष 2017 में उसने गांव के ही 7-8 लोगों से 7 लाख रुपए कर्ज लिया था। मूलधन लौटाने तक उसे 5 प्रतिशत की दर पर ब्याज का मासिक भुगतान करना था। बहन की शादी करने के बाद उसके पास कुछ रुपए बच गए थे, जिससे उसने जमीन खरीद ली। सोचा कि उसमें मेहनत करेगा। खेती से कमा कर कजदाताओं की रकम वापस कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कर्ज की रकम 7 लाख से बढ़कर 10 लाख हो गई। 

Anil dev

Advertising