1000 फीट की उंचाऊ पर रोपवे हादसे का सामने आया LIVE एक्सीडेंट का डरावना वीडियो, लोग बोले-  ''जय हनुमान...जय गोबिन्दों''

Thursday, Apr 14, 2022 - 12:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ियों पर रोपवे की ट्रॉलियां टकराने के कारण हुए हादसे के बाद 60 से अधिक पर्यटक 46 घंटे से अधिक समय तक केबल कारों में फंसे रहे थे। जिसके बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आइटीबीपी के 50 और NDRF के 70 जवानों के साथ वायुसेना के 5 हेलीकाप्टरों का सहारा लिया गया था। 
 

वहीं अब रोपवे हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुरुषोत्तम केशरी नामक एक शख्स ने ट्विटर पर अपलोड किया है। इस वीडियो में हादसे से पहले और उसके बाद के दृश्य को देखा जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि रोपवे का आंनद लेने के एक सैलानी यह वीडियो बना रहा था जो हादसे में तबदील हो गया था।  बता दें कि रविवार को हुए इस रोपवे हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।  
 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सैलानी ट्रॉली में सवार होकर रोपवे का मजा ले रहे हैं। इसी दौरान कुछ तकनीकि कारणों की वजह से दो ट्रॉलियों के बीच अचानक टकराव हो गई। वीडियो में देखा गया है कि हादसे के तुरंत बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा मोबाइल नीचे गिर जाता है और सैलानियों की चिखने और चिल्लाने की आवाजे सुनाई देनी लगती है। इस बीच सैलानियों के जय हनुमान और जय गोबिन्दों का नाम लेने लगए।   करीब 1 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में जिंदगी और मौत के दोनों मन्जर को रिकॉर्ड किया गया है। वहीं,  झारखंड की सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का एलान किया है।  

 

Anu Malhotra

Advertising