बरातियों की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन हुई बेहोश, बाल-बाल बचा दूल्हा

Monday, Apr 24, 2017 - 12:18 PM (IST)

रांची: झारखंड में राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र में पतरातू वैली के निकट एक बस के पलट जाने से सात बारातियों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। बस हादसे में बरातियों की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन बेहोश हो गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इधर दूल्हा बस के बजाए अपनी कार से जा रहा था इसलिए उसकी जान बच गई। 

संतुलन खो देने से हुआ हादसा
मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां बताया कि बस पर सवार 100 से अधिक लोग शादी में शामिल होने के लिए चमा नगरी से रामगढ़ जिले के पतरातू जा रहे थे तभी पतरातू वैली के निकट चालक के संतुलन खो देने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपए देने की घोषणा की है। 

Advertising