Jet Airways मामला: 5 यात्रियों को सुनाई देने में दिक्कत, ठीक होने में लगेंगे 10 दिन

Thursday, Sep 20, 2018 - 06:34 PM (IST)

मुंबई: मुंबई से जयपुर जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में केबिन प्रेशर स्विच ऑन नहीं करने के चलते करीब 30 यात्रियों के कान-नाक से खून बहने के बाद अब पांच यात्रियों को सुनाई देने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट पर ही इलाज किया गया था जिनमें से पांच की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें विले पार्ले स्थित डॉक्टर बालाभाई नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यात्रियों का इलाज कर रहे डॉक्टर राजेन्द्र पाटनकर ने बताया कि पांचों पुरुष यात्रियों ने हवा में दवाब कम होने के कारण उनको सुनाई देने में दिक्कत हो रही है। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि यह एक अस्थाई प्रॉब्लम है और उन्हें ठीक होने में 10 दिन तक का समय लगेगा।

डॉक्टर ने कहा वैसे सभी की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आज सुबह जेट एयरवेज के क्रू मैंबर उड़ान भरने से पहले ‘ब्लीड स्वीच’ सेलेक्ट करना भूल गए जिसकारण फ्लाइन में ऑक्सीजन कम हो गई। फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे। यात्रियों के सांस फूलने और खून बहने की शिकायत के बाद विमान को वापिस वापिस लाया गया। वहीं इस मामवे में दो पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

Seema Sharma

Advertising