मुंबई में जुहू तट पर जेलीफिश, टारबॉल बहकर आए, लाइफगार्ड अलर्ट...लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

Monday, Jul 25, 2022 - 01:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कई टारबॉल और जेलीफिश के जुहू बीच पर बहकर आने के बाद लाइफगार्ड को लोगों को तट से दूर रखने का निर्देश दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीले रंग की जेलीफिश और कच्चे तेल का ठोस स्वरूप टारबॉल रविवार को समुद्री तट पर दिखे।

 

अधिकारी के मुताबिक, जेलीफिश का डंक दर्दनाक हो सकता है, इसलिए लाइफगार्ड को समुद्र तट पर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने और समुद्री जीवों व टारबॉल के संपर्क में आने से बचने के लिए सतर्क करने की सलाह दी गई है। हर साल मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में जेलीफिश तट पर बहकर आ जाती हैं।

 

इससे पहले, समुद्र में डूबने की कुछ घटनाओं के बाद जुहू तट पर आगंतुकों को सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक ही आने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, अधिकारी ने बताा कि अब प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और रविवार को समुद्र तट पर भारी भीड़ रहती है।

Seema Sharma

Advertising