JEE MAIN 2017- उदयपुर के कल्पित ने बनाया रिकार्ड, 360 में से लिए 360 नंबर

Friday, Apr 28, 2017 - 11:09 AM (IST)

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले कल्पित वीरवाल ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जे.ई.ई.)-मेन 2017 में  शीर्ष  स्थान  हासिल किया है। वह परफैक्ट 100 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल आए। यह कारनामा करने वाले कल्पित पहले छात्र बने हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आई.आई.टी.) सहित विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले के लिए ली जाने वाली परीक्षा के नतीजे आज यहां केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने घोषित किए। 10,20,000 छात्रों ने इस बार परीक्षा दी थी ,जिसमें से 2,20,000 छात्र पास हुए हैं।
1781 सैंटर्स पर परीक्षा  हुई थी।

-कल्पित इंडियन जूनियर साइंस ओलिम्पियाड का भी टॉपर
-नैशनल टैलेंट सर्च एग्जाम  में भी आ चुका है फर्स्ट

 

Advertising