JEE Main 2021 : JEE Main मार्च सत्र परीक्षा की तारीखों में बदलाव, चेक करें नया शेड्यूल

Sunday, Mar 14, 2021 - 05:52 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: जेईई मेंस 2021 मार्च परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन्स परीक्षा मार्च सीजन 2021 की तारीखों में बदलाव किया है। जेईई मेन्स की परीक्षाएं अब देश भर के 331 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16 से 18 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले परीक्षाएं 15 से 18 मार्च के बीच होनी थी।

NTA ने JEE Mains मार्च सत्र के लिए समय सीमा कम कर दी है। पहले परीक्षा चार दिन तक होनी थी और अब परीक्षा तीन दिन ही होगी। एनटीए ने यह भी कहा है कि यह विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में इसका आयोजन किया जाएगा। JEE Mains के लिए NTA ने मार्च 2021 सत्र के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।

जेईई मेन 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 
आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।

rajesh kumar

Advertising