JEE Advanced 2022 : जेईई ए़डवांस परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, यहां देखें टॉपर लिस्ट और कट-ऑफ

Sunday, Sep 11, 2022 - 11:44 AM (IST)

एजुकेशन डेस्क : IIT-बॉम्बे संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिज्लट आज आ गया है, जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे। वह JEE Advanced की वेवसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिज्लट चेक कर सकते है। इस साल, आईआईटी बॉम्बे जोन के आरके शिशिर ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2022 में टॉप किया है। शिशिर को 360 अंकों में से 314 अंक मिले हैं। महिला उम्मीदवारों में, दिल्ली की तनिष्का काबरा इस टॉपर लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं, जिन्हें 360 में से 277 अंक मिले हैं।

JEE Advanced Result 2022: जेईई टॉपर्स लिस्ट

1- आर के शिशिर
2- पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल
3- वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
4- मयंक मोटवानी


जानें कितनी रही कट-ऑफ
एससी, एसटी और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले लेवल पर है। दूसरी ओर, सामान्य वर्ग के लिए, पिछले साल से थोड़ी वृद्धि हुई है। सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। यह 2021 में 87.9 प्रतिशत, 2020 में 90.3 और 2019 में 89.7 प्रतिशत थी। जबकि EWS के लिए कट-ऑफ 63.11, SC के लिए 43.08, ST के लिए 26.7, और OBC के लिए 67.0 है। पिछले साल ये EWS के लिए कट-ऑफ 68.02, SC के लिए 46.8, ST के लिए 34.6, और OBC के लिए 68.02 थी। 

आपको बता दे कि इस साल कुल 160,038 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 155,538 उम्मीदवारों ने दोनों पेपरों की परीक्षा दी थी। इसमें से 40,712 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।  JEE Advanced 2022 की परीक्षा 28 अगस्त को हुई थी। यह परीक्षा 124 शहरों के 577 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, सभी 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में कुल 16,598 सीटें हैं, जो पिछले साल की तुलना में सीटों की संख्या में वृद्धि है।

रिजल्ट की घोषणा के बाद संभावित सीट आवंटन 12 सितंबर से शुरू होगा। JEE Advanced के लिए प्रोविजिनल आंसर की 3 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 3 सितंबर से 4 सितंबर तक प्रोविजिनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।
​​​​​​​

JEE Advanced Result 2022 : ऐसे करें चेक परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां JEE Advanced Result 2022 लिखा हो।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपका JEE Advanced Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे चेक करे या फिर डाउनलोड कर संभालकर रखें।

यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम

Parveen Kumar

Advertising